फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   273 militants active in kashmir valley, 107 pakistani militants list created by security agencies

कश्मीर में 273 आतंकवादी सक्रिय, सबसे ज्यादा लश्कर के, सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार की सभी की सूची

Fri, 20 Sep 2019 08:18 PM IST
Pranjal Dixit एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 20 Sep 2019 08:18 PM IST
सार

  • इनमें 107 विदेशी व 166 स्थानीय, सुरक्षा एजेंसियों ने हाल में तैयार की सूची
  • संचार सेवा ठप होने से निर्देश नहीं मिल पा रहे, हमले की साजिश में दहशतगर्द

विज्ञापन
273 militants active in kashmir valley, 107 pakistani militants list created by security agencies
आतंकियों से मुठभेड़ करती भारतीय सेना (सांकेतिक) - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में मौजूदा समय में 273 आतंकियों के सक्रिय होने की सुरक्षा एजेंसियों के पास सूचना है। इनमें दक्षिणी कश्मीर में 158, उत्तर कश्मीर में 96 व मध्य कश्मीर में 19 आतंकियों की मौजूदगी है। घाटी में 107 विदेशी तथा 166 स्थानीय दहशतगर्त सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में घाटी में सक्रिय आतंकियों की सूची तैयार की है जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और अल-बदर के दहशतगर्द हैं। इस सूची में सबसे ज्यादा लश्कर के 112 आतंकियों के नाम है।
विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिदीन के 100, जैश के 58 और अल बदर के तीन आतंकी भी सूची का हिस्सा हैं। सूत्रों का कहना है कि हाल में ही एलओसी से घुसपैठ की कुछ कोशिशें होने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों के पास हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का मानना है कि संचार सेवाओं को बंद किए जाने से पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका उन्हें निर्देश नहीं दे पा रहे हैं। साथ ही आतंकवाद निरोधक अभियान में भी दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि इनपुट्स नहीं मिल पा रहे हैं। पांच अगस्त के बाद केवल उत्तरी कश्मीर में दो ऑपरेशन हो पाए हैं।


आशंका जताई जा रही है कि कश्मीर में शांति से पाकिस्तान तथा आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इस वजह से वे बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने में जुटे हुए हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed