फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   27 lecturers transferred in jammu

अब किए गए 27 लेक्चर्स के ट्रांसफर

Fri, 15 May 2015 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 15 May 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
27 lecturers transferred in jammu

ग्रामीण इलाकों में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चररों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने फिर से लेक्चररों का ट्रांसफर किया है। अब शिक्षा विभाग ने बाटनी व जुलोजी विषय के 27 लेक्चररों का ट्रांसफर किया है। इन सभी को 18 मई तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। जम्मू संभाग के ग्रामीण इलाकों में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल तो खोले गए हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा संख्या लेक्चररों की होती है।

विज्ञापन


कई विषय ऐसे हैं, जिनके लेक्चरर आज तक स्कूलों में नियुक्त नहीं किए जा रहे हैं। वर्षों से इन लेक्चररों के पद खाली पड़े है। अब शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक जम्मू ने इस परेशानी को गंभीरता से लेकर ट्रांसफर का सिलसिला शुरू किया है। इस सिलसिले के तहत लेक्चररों को ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बाटनी विषय के लिए लेक्चरर संसार चंद को एचएसएस मड़, साक्षी को एचएसएस ज्यौड़ियां, अंजू शर्मा को एचएसएस राहया, रापस कपूर को एचएसएस जंद्राह, अशोक कुमार को एचएसएस भेला, रवि कुमार को एचएसएस चिल्ली, अविद कुमार को एचएसएस गंदोह में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जुलोजी के विषय के विदूषी को एचएसएस अखनूर, रविंद कौर को जीएचएसएस मीरां साहिब, किरण बड़याल को एचएसएस हायर सेकेंडरी स्कूल ज्यौड़ियां, बलबीर कुमार को एचएसएस खराह, ज्योति शर्मा को एचएसएस नंदपुर, विजय शर्मा को एचएसएस समैलपुर, अशोक कुमार को हाई स्कूल लंबेरी, राजेंद्र सिंह को ब्वायज एचएसएस सुंदरबनी।


इसी तरह से अन्य लेक्चरर भी ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर किए गए लेक्चरों में 18 जुलोजी व 9 बाटनी के हैं। इन सभी को शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह ने 18 मई तक हर हाल में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को इनके ज्वाइन करने की रिपोर्ट तैयार करके जमा करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed