फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   250 saplings of different species were planted

विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधे रोपे गए

विज्ञापन
250 saplings of different species were planted
अखनूर। सरकारी डिग्री कॉलेज ने सामाजिक वानिकी विभाग के सहयोग से वन-महोत्सव मनाने के लिए परिसर में एक मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर डीडीसी के अध्यक्ष भारत भूषण मुख्य अतिथि रहे और मोहिंदर गुप्ता, क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी विशिष्ट अतिथि रहे। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 250 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरिंदर सिंह परिहार ने कहा कि पेड़ जीवन रेखा हैं। अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने पर जोर दिया। क्षेत्रीय निदेशक मोहिंदर गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष विभाग ने यूटी में एक करोड़ 50 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है और हर साल जीडीसी अखनूर में वृक्षारोपण अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अवसर पर रोमेश चंदर शर्मा, अश्विनी शर्मा, राम पाल शर्मा, प्रो. नीरू दल्ला, एचओडी जूलॉजी, प्रो. इंदिवीर चान्याल, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. शशि शर्मा, प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो सुनील कुमार, प्रो. देवरका नाथ, प्रो. पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed