{"_id":"5b2fa6b44f1c1bca228b7434","slug":"250-275-terrorists-active-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एलओसी पार लांचिंग पैड पर लगभग 250 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एलओसी पार लांचिंग पैड पर लगभग 250 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा है कि घाटी में अब भी 250 से 275 आतंकी सक्रिय हैं। एलओसी पार लांचिंग पैड पर लगभग 250 आतंकी घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं। उस पार 20 से 25 लांचिंग पैड हैं।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सूचना के अनुसार घाटी में आईएस का एक छोटा ग्रुप सक्रिय है। इस ग्रुप का आईएस से केवल विचारात्मक संबंध रहा है। दाउद सोफी इसका सरगना था, जिसे तीन साथियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया है। अब इस ग्रुप के कम लोग बचे हैं। दरअसल इनका आईएस से कोई संबंध नहीं है, विचारात्मक सपोर्ट है। केवल नाम कमाने के लिए इस ग्रुप ने आईएस के नाम का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर के अंदर आतंकियों के सक्रिय होने की कोई खास सूचना नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से कुछ आतंकी आपरेट कर रहे हैं। पुलिस के साथ मिलकर इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनएसजी की कुछ टुकड़ी श्रीनगर आ रही है। गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है कि वह श्रीनगर शहर में कुछ आपरेशन करे। आपरेशन कहां किया जाना है और क्या आपरेशन होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इस साल अन्य वर्षों की तुलना में जैश की उपस्थिति ज्यादा है। यह संगठन आत्मघाती हमले भी करता है। पहले भी इस ग्रुप को खत्म किया जाता रहा है। आगे भी किया जाएगा। किसी भी प्रकार के हमले से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन