फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   25 thousand devotees are worshiping Mata Vaishno Devi every day

वैष्णो देवी यात्रा: रोज बीस से 25 हजार भक्त कर रहे दर्शन, गर्मी का यात्रा पर असर नहीं 

Sat, 30 Apr 2022 11:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 11:02 AM IST
सार

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश भर के भक्त रोज पहुंच रहे हैं। करीब 25 हजार श्रद्धालु इन दिनों भवन की ओर प्रवेश कर रहे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान किया। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सेवा लगातार जारी है। 

विज्ञापन
25 thousand devotees are worshiping Mata Vaishno Devi every day
माता के दर्शन के लिए भवन की तरफ जाते भक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

भीषण गर्मी और बिजली कटौती का असर वैष्णो देवी यात्रा पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। वर्तमान में हर दिन 20-25 हजार भक्त मां वैष्णो देवी के दरबार में शीश झुकाने के लिए पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कक्ष के अनुसार वीरवार को ऑनलाइन सहित 22264 भक्त मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को भी करीब इतने ही भक्तों ने ही पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान किया था। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सेवा दिनभर जारी रही।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया तीन मई को, अपनी राशि के अनुसार करें दान-पुण्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर साल वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर्व मंगलवार तीन मई को है। मंगलवार सुबह 5:19 बजे से शुरू होकर बुधवार सुबह  7:33 बजे यह पर्व समाप्त होगा। इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य करना फलदायी होगा। देव-पितृ तर्पण यज्ञ, होम दान आदि कर्म करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग की वजह से मंगल रोहिणी योग बन रहा है।

विज्ञापन

इस बार की अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होगा

अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में, जबकि बृहस्पति स्वराशि मीन में मोजूद होंगे। इस वजह से इस बार की अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होगा। इस दिन श्री गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री परशुराम और कुबेर जी की पूजा कर जरूरतमंदों को दान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां लक्ष्मी की कृपा सदैव घर पर बनी रहेगी 

महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि इस दिन किसी जरूरतमंद को घी, शक्कर, अनाज, फल, सब्जी, इमली, कपड़े, अनाज, मिट्टी का घड़ा, फल आदि का दान देना चाहिए। इस दिन लाल रंग के कपड़े में 11 कौड़ियां बांधकर पूजाघर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।

स्वर्णकारों को अक्षय तृतीया पर कारोबार चमकने की उम्मीद

अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन, नया वाहन, जमीन, नया मकान खरीदने के साथ गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य करते हैं। इस दिन खरीदे गए आभूषण एवं सामान शाश्वत समृद्धि के प्रतीक हैं। कोरोना के बीच ठप पड़े स्वर्ण कारोबार के चमकने की भी स्वर्णकारों को उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed