फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   25 per cent tariff announced by US is a failure of PM Modi's foreign policy: Karra

अमेरिका द्वारा घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ पीएम मोदी की विदेश नीति की विफलता है: कर्रा

विज्ञापन
25 per cent tariff announced by US is a failure of PM Modi's foreign policy: Karra
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने वीरवार को कहा कि अमेरिका की 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की विफलता है। कर्रा ने कहा, 25 प्रतिशत कर हमारी विदेश नीति को दर्शाता है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री जिन भी देशों में दोस्ती की झप्पी (गले मिलने) के लिए गए उन सभी ने हमसे मुंह मोड़ लिया। यह मोदी की झप्पी कूटनीति का नतीजा है। वे यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे जहां कर्रा ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए पार्टी के दिल्ली चलो कार्यक्रम के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन

कर्रा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है और वह राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपने संघर्ष को तेज करेगी। यह हमारा अधिकार है। हम भीख नहीं मांग रहे हैं। जेकेपीसीसी प्रमुख ने कहा कि आपने हमारी रियासत हमारा हक'' अभियान के तहत, पार्टी 1 से 21 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। हम 5 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की इस टिप्पणी पर कि कांग्रेस ने अपने विरोध कार्यक्रमों के लिए पार्टी से सलाह नहीं ली, कर्रा ने कहा कि नेकां सरकार में है और कांग्रेस बाहर से सरकार का समर्थन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed