{"_id":"65da5b4d9908ff1084078297","slug":"25-mobile-phones-recovered-from-slum-dwellers-jammu-news-c-10-jam1008-310094-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: झुग्गी-झोपड़ी वालों से 25 मोबाइल फोन किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: झुग्गी-झोपड़ी वालों से 25 मोबाइल फोन किए बरामद
विज्ञापन
नरवाल पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार दी थी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल मंडी के आसपास बनी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले पांच लोगों से पुलिस ने 25 मोबाइल फोन के साथ बरामद किया है। ये फोन चाेरी के बताए जा रहे, जिनकी चोरी की शिकायत शहर के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज भी है। नरवाल पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान और पुख्ता सूचना के आधार पर झुग्गी झोपड़ी में दबिश दी थी। इस दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की, जिसके बाद यह बरामदगी हुई। इसमें एक एप्पल आईफोन भी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही।
नरवाल पुलिस को जानकारी मिली थी कि नरवाल और रेलवे स्टेशन के आसपास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग महंगे फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुख्ता सूचना के आधार पर उक्त स्थानों पर दबिश दी। मौके से लोगों को पकड़ा। इसमें बंजू पुत्र मोहर माली निवासी यूपी, लादन पुत्र दिया राम निवासी यूपी, काबूल निवासी जापटा निवासी यूपी, दालिस पुत्र गुलाबी निवासी यूपी, राज किशोर पुत्र मोहर माली निवासी यूपी वर्तमान में सभी नरवाल मंडी में रहते है। इनके कब्जे से 25 के करीब मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन से की गई कॉल की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि देश विरोधी या नशा तस्करी जैसे गतिविधियों में तो शामिल नहीं हैं। वहीं संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रियजन नरवाल पुलिस चौके के बाहर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
-- --
नरवाल में बस कंडेक्टर ने निर्माणाधीन इमरात से की आत्महत्या
जम्मू। नरवाल में जम्मू-श्रीनगर रुट की बस के एक कंडेक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शहीद हुसैन निवासी गुल रामबन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव निर्माणाधीन इमारत में एक बीम से लटकता मिला है। उक्त बस के चालक के अनुसार शहीद रात को बस से बाहर निकाला था इसके बाद नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की निर्माणाधीन इमारत में एक युवक का शव मिला है। ब्यूरो