{"_id":"5a60ebec4f1c1ba0268b5298","slug":"246-foreigners-terrorist-and-117-local-terrorist-killed-in-two-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: घाटी में दो साल के भीतर 246 विदेशी और 117 स्थानीय आतंकी हुए ढेर, 176 हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: घाटी में दो साल के भीतर 246 विदेशी और 117 स्थानीय आतंकी हुए ढेर, 176 हुए गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा में बताया कि घाटी में सक्रिय 363 आतंकी पिछले दो साल में मार गिराए गए हैं। सबसे अधिक 246 विदेशी आतंकी ढेर किए गए हैं। इसके साथ ही 117 स्थानीय आतंकियों का भी सफाया किया गया है। 176 आतंकियों तथा संदिग्धों को पिछले दो साल में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
2016 में 150 आतंकी मारे गए थे, जबकि 2017 में यह संख्या बढ़कर 213 पहुंच गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में 31 स्थानीय और 119 विदेशी आतंकी मारे गए, जबकि 79 आतंकियों को पकड़ा गया। 2017 में 86 स्थानीय तथा 127 आतंकी ढेर किए गए।
विज्ञापन
इस वर्ष 97 आतंकियों तथा संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली। आतंकवादी निरोधक अभियान के दौरान 2016 में 20 तथा 2017 में 51 नागरिक मारे गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि मारे गए आतंकियों से 391 एके राइफल, 182 पिस्टल, 11 आरपीजी, 03 स्नाइपर राइफल बरामद किए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही 1136 एके राइफल मैगजीन, 148 पिस्टल मैगजीन, दो एलएमजी मैगजीन भी बरामद किए। आधा किलो आरडीएक्स, 39 आईईडी, 638 ग्रेनेड, 1114 डिटोनेटर बरामद किए गए। 100 वायरलेस सेट भी जब्त किए गए।
11 हजार से अधिक पत्थरबाज छोड़े गए
पिछले दो साल में पत्थरबाजी की घटना में 3773 मुकदमे दर्ज किए गए। इन मामलों में 11290 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो बाद में जमानत पर छोड़े गए। पत्थरबाजों से मुकदमे हटाने के लिए सरकार ने पहली बार पत्थरबाजी में शामिल लोगों के लिए एमेनस्टी योजना शुरू की है।
ये 2008-2017 के मामले हैं। ऐसे युवाओं के अभिभावकों से शपथपत्र भी लिया जा रहा है कि वे भविष्य में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।
कट्टरता को बढ़ावा दे रही है सोशल मीडिया
social media
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि सोशल मीडिया घाटी में कट्टरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस वजह से इन पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यह खुलासा मुख्यमंत्री तथा प्रभारी गृह मंत्री महबूबा मुफ्ती ने किया।
विधायक सतपाल शर्मा के प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि युवाओं को राष्ट्र विरोधी तथा आतंकी गतिविधियों से रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट कराए जा रहे हैं।
पुलिस थानों में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक आयोजित की जा रही है ताकि वे युवाओं की काउंसिलिंग कर उन्हें रियासत के विकास में भागीदार बना सकें। विभिन्न थानों में यूथ क्लब का गठन किया गया है जहां सूचना प्रौद्योगिकी के विषय में युवाओं को जानकारी दी जाती है।
क्रास बार्डर आतंकवाद को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत बार्डर की फेंसिंग व बिजली की व्यवस्था करने, नाइट विजन डिवाइस लगाना, सेंसिंग गजेट की स्थापना की जा रही है।