{"_id":"69c239fbeb8733ef2d078024","slug":"23-foreigners-lodged-in-hotel-in-pahalgam-police-not-informed-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी लापरवाही: 23 विदेशियों को होटल में ठहराया, पुलिस को नहीं दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी लापरवाही: 23 विदेशियों को होटल में ठहराया, पुलिस को नहीं दी जानकारी
Tue, 24 Mar 2026 12:45 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:45 PM IST
सार
पहलगाम में एक होटल ने 23 विदेशी नागरिकों को ठहराने के बावजूद इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी और अनिवार्य ‘फॉर्म C’ भी जमा नहीं किया। मामले को गंभीर सुरक्षा लापरवाही मानते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम के बायसरन में आतंकी हमले के बावजूद सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। देवहाटू इलाके के होटल मिस्टि माउंटेंस लद्दी ने 23 विदेशियों को होटल में ठहराने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। यही नहीं होटल ने जरूरी फॉर्म सी भी नहीं जमा करवाया। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पहलगाम के देवहाटू इलाके में नियमित जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 22 मार्च की शाम 23 विदेशी नागरिक जिनमें 19 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं होटल मिस्टि माउंटेंस लद्दी में ठहरे हुए थे। जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने जानबूझकर इन विदेशी मेहमानों के ठहरने की जानकारी पुलिस स्टेशन पहलगाम को नहीं दी। अनिवार्य रूप से भरे जाने वाले ‘फॉर्म सी ’ को भी जमा नहीं किया।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि यह कृत्य विदेशी और आव्रजन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों का उल्लंघन है और इससे सुरक्षा नियमों से समझौता हुआ है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पहलगाम में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन