{"_id":"5e970ea68ebc3e76987d89de","slug":"22-new-cases-of-corona-virus-found-in-jammu-and-kashmir-number-of-infected-is-300","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में दो डॉक्टरों समेत कोरोना के 22 नए मरीज मिले, आंकड़ा 300 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में दो डॉक्टरों समेत कोरोना के 22 नए मरीज मिले, आंकड़ा 300 तक पहुंचा
Thu, 16 Apr 2020 12:17 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना संक्रमित से पीड़ित होने वालों का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया। प्रदेश में 22 नए मामले सामने आए, इनमें जम्मू संभाग में 4 और कश्मीर में 18 मामले शामिल हैं। सभी नए मामले पूर्व के पाजिटिव मामलों के संपर्क में आने से कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। नए मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। रेड जोन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में अब तक 54 और कश्मीर में 246 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। लद्दाख में एक नया पाजिटिव मामला मिला है। जबकि कारगिल में एक पाजिटिव पीड़ित नेगेटिव हो गया है। लद्दाख में सक्रिय पांच मामलों में लेह में 4 और कारगिल में एक मामला शामिल है। इस बीच लखनपुर से लद्दाख तक लाकडाउन रहा।
विज्ञापन
जम्मू में आए तीन मामलों में दो डाक्टर शामिल हैं। इनमें बत्रा अस्पताल की एक महिला डाक्टर संक्रमित हुई है, बताया जाता है कि अस्पताल में गत दिनों रूप नगर के एक पाजिटिव पीड़ित के संपर्क में आने से डाक्टर को संक्रमण मिला। इसी तरह जीएमसी के मेडिसन विभाग का एक पीजी विद्यार्थी भी संक्रमित हुआ है। यह गत दिनों उधमपुर की एक पीड़ित महिला के संपर्क में थी। इस महिला मरीज की जीएमसी में मौत हो गई थी। इसके अलावा माइक्रोबायोलाजी विभाग के एक डाक्टर की माता को संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
हालांकि उनकी प्राइमरी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन बाद में दोबारा टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा उधमपुर के रेड जोन घोषित गांव टिकरी में एक दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले यहां संक्रमित मिले डेंटल टेक्नीशियन का दोस्त बताया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदार के संपर्क में आने वाले 12 लोगों की शिनाख्त की है, जिनकी जांच वीरवार को होगी। करीब एक सप्ताह पहले टिकरी में महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।
टेस्ट में महिला का पति, बेटे और बहु सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इन सात कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले 139 लोगों की पहचान की गई और इनके कोरोना टेस्ट करवाए गए। कश्मीर संभाग में आए पाजिटिव मामलों में स्किमस में 15 और सीडी अस्पताल की लैब में 3 की पुष्टि हुई है।