फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   22,550 pilgrims visited amarnath Bad weather can again become obstacle in travel

22,550 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, खराब मौसम फिर बन सकता है यात्रा में बाधा

Mon, 02 Jul 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
22,550 pilgrims visited amarnath Bad weather can again become obstacle in travel
अमरनाथ यात्रा

बम-बम भोले के जयघोष के साथ सोमवार को पांचवें दिन सबसे अधिक 22550 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ अब तक 36366 यात्री पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर साफ मौसम के बीच यात्रा जारी रही। हालांकि देर शाम को शेषनाग व बालटाल में बारिश शुरू हो गई थी। इससे बुधवार को खराब मौसम की सूरत में यात्रा में बाधा आ सकती है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 4047 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 3091 पुरुष 808 महिला, 139 साधु और 9 साध्वी शामिल रहे। 

विज्ञापन


मौसम में सुधार होने से अमरनाथ यात्रियों को राहत मिली है। बालटाल बेस कैंप से सोमवार को 7730 पुरुष और 2133 महिला श्रद्धालुओं के साथ कुल 9863 यात्रियों ने पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इसके अलावा 402 पुरुष और 143 महिला श्रद्धालु चापर से पवित्र गुफा तक पहुंचे। पहलगाम बेस कैंप से भी हजारों यात्री रवाना हुए। शाम को शेषनाग पड़ाव पर बारिश शुरू हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी एहतियात बरती जा रही हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक ही यात्री वाहनों को भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


सवा घंटे हाईवे बंद रहा, यात्री फंसे 
जिले के बटोत में करोल पुल के पास सोमवार तड़के पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सवा घंटे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे अमरनाथ यात्रियों के पांचवें जत्थे के वाहन रास्ते में फंस गए। पुलिस ने बाद में मार्ग को खुलवा कर वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। सोमवार सुबह पौने पांच बजे के करीब बटोत के नजदीक करोल पुल के पास अचानक पहाड़ से बड़े पत्थर राजमार्ग पर गिरने लगे। इससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed