फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   21st batch of over 3000 pilgrims leave Jammu for Amarnath Yatra Jammu

Jammu: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का 21वां जत्था रवाना, 3,029 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को निकले

Tue, 28 Jul 2026 12:24 PM IST
Jammu Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 28 Jul 2026 12:24 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के लिए 3,029 श्रद्धालुओं का 21वां जत्था मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
21st batch of over 3000 pilgrims leave Jammu for Amarnath Yatra Jammu
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ दर्शन के लिए मंगलवार सुबह 3,029 श्रद्धालुओं का 21वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, सभी श्रद्धालुओं को 151 वाहनों के काफिले में बालटाल आधार शिविर के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

इस जत्थे में 2,310 पुरुष, 590 महिलाएं, 14 बच्चे, 45 साधु, 40 साध्वियां और 30 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं। मंगलवार के जत्थे के रवाना होने के साथ ही जम्मू आधार शिविर से अब तक कुल 1,30,355 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम मार्ग पर यात्रा फिलहाल स्थगित है, क्योंकि वहां ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा है। ऐसे में मंगलवार को किसी भी श्रद्धालु को इस मार्ग से रवाना नहीं किया गया।

इस वर्ष अब तक 4.27 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की खराब मौसम की चेतावनी के कारण 19 से 24 जुलाई तक यात्रा छह दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी। मौसम में सुधार के बाद 25 जुलाई से यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed