फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहर में कपड़ा कारोबार हुआ प्रभावित

शहर में कपड़ा कारोबार हुआ प्रभावित

विज्ञापन
शहर में कपड़ा कारोबार हुआ प्रभावित
जम्मू। राज्य में चौदह दिन से बिगड़े हालात के चलते शहरवासियों ने अपने आप को जरूरत के सामान खरीदने तक सीमित कर लिया है। इसकी वजह से शादी-विवाह और बाजार में आफ सीजन सेल होने के बावजूद कपड़ा व्यापार की रौनक कम हो गई है। व्यापारियों के मुताबिक बाजार में करीब 20 प्रतिशत खरीददार कम हो गए हैं। इससे करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जम्मू शहर के व्यापारियों ने 15 फरवरी से करीब एक हफ्ते तक कर्फ्यू की वजह से दुकानें बंद रखीं। इस दौरान राहत में भी लोगों ने राशन और खाने-पीने के सामान को प्राथमिकता दी। इसके बाद भारत और पाक के बीच तनाव से फिर स्थितियां बिगड़ र्गइं। ऐसे में शहरवासियों ने फिर खाद्य सामग्री के स्टॉक पर विशेष ध्यान दिया। शहर के थोक व फूटकर समेत ब्रांडेड कपड़ों के कारोबार कमी देखी गई। शादी-विवाह से जुड़ी खरीदारी को छोड़कर व्यापारियों ने दुकानों तक ग्राहकों के कम पहुंचने की बात कही। बताया गया कि आफ सीजन सेल भी ग्राहकों को खींच नहीं पास रहा है। कई व्यापारियों का कहना है कि इससे सीजन खत्म होने पर सेल में बिक जाने वाला सामान वापस पैक कर स्टॉक में डालना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन
राज्य में बदले हालत के चलते लोग ज्यादातर जरूरी चीजें खरीद रहे हैं। इस महीने करीब दो हफ्ते में 20 प्रतिशत तक ग्राहक कम हुए हैं। इससे व्यापार भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित जंडयाल, अध्यक्ष, अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन

वर्जन
कर्फ्यू में लंबे समय तक दुकानें बंद होने से पहले ही मार्केट में व्यापार प्रभावित था, इधर हालात बिगड़ने से और बढ़ गया है। उम्मीद है कि हालात सामान्य होने के साथ ही फिर से ग्राहक वापस लौटेंगे।
- सुरेंद्र महाजन, अध्यक्ष, रघुनाथ बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed