{"_id":"5c3e39e1bdec2273940298c8","slug":"21547581921-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ के मंडी में जेएंडके बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ के मंडी में जेएंडके बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के मंडी कस्बे में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। बैंक के लाकर तोड़ कर नकदी उड़ाने में असफल रहे। वहीं, सीसीटीवी कैमरों और कम्प्यूटरों को तोड़ने के बाद रिकार्ड को फाड़ कर नष्ट किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों और दुकानदारों में रोष है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मंडी कस्बे के मुख्य बाजार स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में सेंधमारी की गई। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ कर कुछ कम्प्यूटरों को नुकसान पहुंचाने के बाद लाकरों से नकदी उड़ाने का प्रयास किया। इसमें वह असफल रहे और बैंक के रिकार्ड को फाड़ दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली जब कर्मचारी बैंक को खोलने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके एसएचओ अनिल कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों ने कहा कि इससे पहले मुख्य बाजार स्थित जम्मू-कश्मीर कोअपरेटिव बैंक की शाखा में भी वारदात हुई थी। आरोपी आजतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसलिए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।