{"_id":"5c3505eabdec2256ac50357b","slug":"21546978794-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लेकर निभाई भाईचारे की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लेकर निभाई भाईचारे की परंपरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजीगुंड। काजीगुंड वाईपोरा की रहने वाली कश्मीरी पंडित महिला की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा में मुस्लिम समुदाय से लोगों ने शामिल होकर भाईचारे की परंपरा को फिर निभाया है। महिला वीना देवी (35) पुत्री अंग्रेज सिंह निवासी कांजीकुंड वाईकेपोरा की कैंसर होने के कारण मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत की खबर काजीगुंड गांव में पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। महिला का अंतिम संस्कार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्मशान घाट में हिंदू रिति रिवाज से कराया। बताया जा रहा है कि महिला दो भाइयों के साथ रहती थी।
महिला क्षेत्र के आतंकवाद से प्रभावित होने पर भी वह पैतृक गांव में रह रही थी। महिला एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर सेवाएं दे रही थी। बीमारी ज्यादा बढ़ जाने के कारण महिला ने तीन साल से स्कूल जाना छोड़ दिया। महिला की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर भी उसे स्कूल की ओर से वेतन जारी होता रहा। महिला के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है।
शव यात्रा में भाग शामिल मोहम्मद याकूब ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सहायता करनी चाहिए। यहां पर सब भाईचारे की भावना से रहते हैं।