फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मकड़ी गांव में गहराया पेयजल संकट

मकड़ी गांव में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
मकड़ी गांव में गहराया पेयजल संकट
नौशेरा। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा की समीपवर्ती पंचायत भवानी बी के मकड़ी गांव में एक माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच रतन लाल, पंच दीवान चंद, ज्ञान चंद व अमरजित सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक माह से ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ है, जिस कारण वह लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक स्रोंतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। सीमावर्ती इलाका होने के कारण पाकिस्तानी गोलीबारी का हमेशा भय रहता है। उन्होंने राज्यपाल, प्रशासन और विभाग से जल्द समस्या को दूर करने की मांग की है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed