फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नागतछरी के मुंशी सस्पेंड

नागतछरी के मुंशी सस्पेंड

Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नागतछरी के मुंशी सस्पेंड
जम्मू। पुलिस ने नागछतरी की तस्करी और आरोपियों को लाभ देने के मामले में हरि मार्केट पुलिस चौकी के मुंशी अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नागछतरी और उल्का पिंड की तस्करी के लिए देश और विदेश में कई गिरोह सक्रिय हैं। पिछले कुछ दिन पहले ही नागछतरी तस्करी मामले में रघुनाथ बाजार के कुछ व्यापारी इसकी चपेट में आ गए। तस्करों के साथ कुछ व्यापारियों ने डील की। इस बीच पुलिस ने भी छानबीन के बाद दो व्यापारियों को पकड़ा। दोनों व्यापारियों ने एक माह बाद पुलिस को बताया कि उनकी डील चौकी के मुंशी अशोक कुमार ने कराई थी। पुलिस भी इस मामले में जांच शुरू की। जांच के बाद पाया कि नागछतरी के मामले में पहले भी कई बार डील हो चुकी है। इस मामले में कई व्यापारियों को ठगा गया है। व्यापारियों से रुपये भी लिए गए और उन्हें लालच दिया गया।
पुलिस के अनुसार कई बार नागछतरी और उल्का पिंड की जांच के लिए साउथ इंडिया की टीमें आई हैं। इस मामले में करोड़ों रुपये की डील होती है। डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ से ही इसे हासिल किया जा सकता है। कई लोग दूसरे प्रदेश को लूट चुक हैं और डुप्लीकेट नागछतरी को पेश कर दूसरे राज्यों के लोगों को करोड़ों रुपये का चुना लगाया जाता है। इससे पहले जम्मू के किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह क्षेत्र से उल्का पिंड को बेचने के नाम पर कई लोग पकड़े गए हैं। यूरेनियम और नागछतरी का रैकेट इसी क्षेत्र में अधिक चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार अशोक कुमार भी इसी क्षेत्र का निवासी है और उसने भी नागछतरी की तस्करी में कुछ लोगों की मदद की है। इस मामले में अन्य लोगों की तलाश जारी है और अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed