फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   215 youth of jammu kashmir joins indain army navy and airforce

जम्मू-कश्मीर के यह 215 जवान जल, वायु और थल से आतंकियों का करेंगे खात्मा

Tue, 21 Aug 2018 04:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 21 Aug 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
215 youth of jammu kashmir joins indain army navy and airforce
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के 215 जवान सोमवार को भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। भारतीय सेना के इन जवानों ने वायु सेना की 51 स्क्वार्डन और आईएनएस कोच्चि ने जैकलाई के संयुक्त समारोह में देश सेवा की शपथ ली।
विज्ञापन


श्रीनगर में स्थित जम्मू कश्मीर लाइट इंफ्रैंट्री (जैकलाई) के बाना सिंह परेड ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इन जवानों ने जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में 11 महीने का प्रशिक्षण लिया है। पासिंग आउट परेड की सलामी जैकलाई के कर्नल लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने ली। देश की सेवा की शपथ लेने वाले इन जवानों के सीने गर्व से चौड़े हो रहे थे। उनके अभिभावक भी गर्व महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


दुआ ने कहा कि भले ही कश्मीर के कुछ युवा गलत राह पर निकल चुके हैं, लेकिन सेना में शामिल हुए यह युवा भी कश्मीर का एक पहलू हैं। यह तो कुछ नहीं, जब भी कभी सेना की भर्ती होती है तो घाटी के हजारों युवा भाग लेने पहुंचते हैं। यह साबित करता है कि यहां के युवाओं में देश प्रेम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल सेना के वेस्टर्न कमांड के एफओसी इन सी वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने बताया कि जल सेना की लड़ाकू आईएनएस कोच्चि को जैकलाई के साथ संबद्ध किया गया है। नेवल बेस से बाहर यह पहला ऐसा अवसर है जब किसी नेवल यूनिट को सेना की किसी रेजिमेंट के साथ संबद्ध किया गया हो। यह पहला कदम है जिससे हमारी कार्यप्रणाली में मजबूती आएगी। उन्होंने बताया कि जैकलाई के जवान आईएनएस कोच्चि पर काम करने के तरीकों से रूबरू होंगे। इससे दोनों सेनाओं को एक दूसरे को समझने औए आपसी तालमेल में फायदा मिलेगा। 

लूथरा ने बताया कि केरल में रेस्क्यू ऑपरेशन को दिल्ली से संचालित किया जा रहा है। पूरे ऑपरेशन को डिफेंस क्त्रसइसिस मैनेजमेंट ग्रुप और नेशनल क्त्रसइसिस मैनेजमेंट ग्रुप देखरेख कर रहा है। रेस्क्यू लगभग पूरा हो चुका है। अब पुनर्वास और राहत पर ध्यान दिया जा रहा है। समारोह में एयर वाइस मार्शल संजय निमेश भी मौजूद रहे।

घुसपैठ और पत्थरबाजी में आई कमी : दुआ
लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि इस साल गर्मियों में सेना ने घुसपैठ की कोशिशों से सख्ती से निपटा है। अगर घाटी की बात करें तो पत्थरबाजी की घटनाओं में भी कमी देखने को मिली है।


मेधावी जवान सम्मानित किए गए
परेड के बाद मेधावी जवानों को पुरस्कार से नवाजा गया, जिन्होंने विभिन्न प्रशिक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राहुल कुमार को बेस्ट इन फायरिंग के लिए चेवांग रिंचेन मेडल से सम्मानित किया गया। दिलबाग सिंह को शेर-ए-कश्मीर स्वार्ड ऑनर और ओवर आल बेस्ट के लिए त्रिवेनी सिंह मेडल से सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed