फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   21 new case of dengue patient in jammu and kashmir

जम्मूः डेंगू के नए 21 मामले आए सामने, पीड़ितों का आंकड़ा 424 के पार पहुंचा

Wed, 01 Nov 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 01 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
21 new case of dengue patient in jammu and kashmir
- फोटो : DEMO PHOTO

संभाग में डेंगू के पॉजीटिव मामलों का आना जारी है। 21 नए मामलों के साथ जम्मू संभाग में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 424 के पार पहुंच गया है। अब तक आए मामलों में 126 बच्चे शामिल हैं। डेंगू से जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 327 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं, जबकि 298 वयस्कों को डेंगू का डंक लगा है। जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लेबोरेटरी से 179 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन


जम्मू के बाद जिला कठुआ पॉजीटिव मामलों में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 38 लोग डेंगू से पॉजीटिव हो चुके हैं। इसके अलावा सांबा में डेंगू के 28 मामले आए हैं। डेंगू से रियासी, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, राजोरी, उधमपुर, डोडा और कश्मीर भी प्रभावित है। हालांकि राहत यह है कि आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी मरीज की डेंगू से मौत नहीं हुई है। पारा गिरने के साथ डेंगू के पॉजीटिव मामलों में गिरावट आई है।
विज्ञापन


लेकिन, तापमान में गिरावट से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू से आगामी दिनों में राहत मिल जाएगी। वहीं, स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वायरस सक्रिय हो जाएगा। स्वाइन फ्लू के पीड़ितों के लिए जीएमसी में विशेष स्वाइन फ्लू वार्ड स्थापित किया गया है। जम्मू संभाग में अब तक स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed