उपमुख्यमंत्री समेत 21 मंत्रियों ने कार्यकाल संभाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की ओर से मंत्रालयों का बंटवारा मंगलवार को किये जाने के बाद बुधवार को 21 मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया। इनमें उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह समेत 14 कैबिनेट और सात राज्य मंत्री शामिल हैं।
तीन कैबिनेट मंत्रियों में सज्जाद गनी लोन, सुखनंदन कुमार, अब्दुल रहमान वीरी और राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। माना जा रहा है कि सज्जाद गनी लोन मंत्रालय को लेकर खुश नहीं है। इसलिए उन्होंने पदभार अभी तक नहीं संभाला है।
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने अपने संबंधित विभागों का कार्यभार संभाल लिया। वित्त, श्रम और रोजगार मंत्री डा. हसीब द्राबू, सड़क एवं भवन निर्माण, फ्लोरीकल्चर मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ अहमद बुखारी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री लाल सिंह ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश, राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर, ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, समाज कल्याण, वन एवं पर्यावरण मंत्री बाली भगत, विधि, न्याय और संसदीय मामलों व राहत और पुनर्वास मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया।
नईम अख्तर, गुलाम नबी लोन ने अभी पदभार नहीं संभाला
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, पीएचई मंत्री सुखनंदन, उपभोक्ता और जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन, सूचना तकनीकी, तकनीकी शिक्षा एवं युवा, सेवा और खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी ने भी कार्यभार संभाल लिया।
राज्य मंत्रियों में सहकारिकता (स्वतंत्र प्रभारी), लद्दाख मामलों के मंत्री शेरिंग दोरजे, पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, पशु पालन और वन राज्य मंत्री अब्दुल मजीद पाडर, सड़क एवं भवन, राजस्व राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा, उद्योग एवं वाणिज्य, विद्युत विकास और आवास, शहरी विकास राज्य मंत्री मोहम्मद अशरफ मीर, परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया।
ग्रामीण विकास और बागवानी राज्य मंत्री अब्दुल गनी कोहली, शिक्षा, सूचना और संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी, स्वास्थ्य, समाज कल्याण राज्य मंत्री आसिया नक्श ने भी कार्यभार संभाल लिया है।
कैबिनेट मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, वित्त और सूचना तकनीकी राज्य मंत्री पवन गुप्ता के होली के बाद कार्यभार संभालने की चर्चाएं हैं। वैसे एक चर्चा यह भी रही कि वीरी भी अपने विभागों को लेकर खुश नहीं हैं।