{"_id":"9a16084997c8f84bda51f95b8e1ff419","slug":"20k-youth-turnout-for-army-recruitment-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए पहुंचे हजारों कश्मीरी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए पहुंचे हजारों कश्मीरी युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के रंगरेट इलाके में जेकलाई रेजीमेंटल सेंटर के बाहर वीरवार को हजारों की संख्या में कश्मीरी युवाओं का जमावड़ा देखने को मिला। ये युवा सेना द्वारा आयोजित भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे थे। टेरीटोरियल आर्मी की जेकलाई बटालियन में 55 पदों के लिए भर्ती केवल गांदरबल, बड़गाम, पुलवामा और श्रीनगर जिले के युवाओं के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
जबकि घाटी के करीबन हर जिले से युवा पहुंचे थे। इनमें से कई युवा पोस्ट-ग्रेजुएट भी थे। इन पदों के लिए करीब बीस हजार कश्मीरी युवाओं ने आवेदन पत्र भरे थे। सेना प्रवक्ता बृजेश पांडे के अनुसार, टीए (एच एंड एच) बटालियन की 55 पदों (52 जीडी राइफलमैन + तीन ट्रेड्स मैन) के लिए अखबारों के माध्यम से विज्ञापन दिए गए थे, जो केवल गांदरबल, बडगाम, पुलवामा और श्रीनगर जिले के युवाओं के लिए थी, लेकिन पूरी घाटी से युवा इसमें भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन
जिसके चलते सेना के अधिकारियों को इन पर काबू करना मुश्किल हो गया। समय पर पुलिस को सहायता के लिए बुलाया गया ताकि भीड़ को काबू में रखा जा सके और कोई अप्रिय घटना न घटे। बृजेश पांडे ने यह भी बताया कि कश्मीरी युवाओं की सोच में बदलाव आया है और अब वह सेना में भर्ती होना चाहते हैं।
विज्ञापन