{"_id":"5ce06577bdec22074b0a9684","slug":"201558209911-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन : छह दिन बाद चिनाब में बहे ट्रक चालक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन : छह दिन बाद चिनाब में बहे ट्रक चालक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। छह दिन पहले रामबन जिले के करोल इलाके में चिनाब दरिया में गिरे ट्रक के ड्राइवर का शव शनिवार को बरामद किया गया। उसे एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत से दरिया से ढूंढ निकाला।
बता दें कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करोल इलाके में जसवाल पुल के पास जम्मू से श्रीनगर की ओर जा ट्रक जेके01पी-0417 फसल कर चिनाब दिरया जा गिरा था। इस हादसे में चालक सहित ट्रक डूब गया था, जबकि सह चालक मोहम्मद अमीन को गंभीर हालत में दरिया किनारे से उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और लोकल सिविल क्यूआरटी के सदस्यों ने दरिया में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन लापता चालक का कुछ पता नहीं चला था। तब से लगातार उसकी तलाश दरिया में की जाती रही। आखिर दो दिन पहले प्रशासन ने एनडीआरएफ को बुलाया गया, जिसके बाद सभी ने मिलकर एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया और शनिवार शाम को ट्रक और ट्रक के केबिन में फंसे चालक मोहम्मद शफी निवासी काजीगुड को छह दिनों के बाद बरामद कर लिया गया।