फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्पेशल स्टोरी.. जम्मू संभाग में विकसित होगा होम स्टे का चलन

स्पेशल स्टोरी.. जम्मू संभाग में विकसित होगा होम स्टे का चलन

विज्ञापन
स्पेशल स्टोरी.. जम्मू संभाग में विकसित होगा होम स्टे का चलन
अब जम्मू संभाग में भी विकसित होगा होम स्टे का चलन
विज्ञापन

-पर्यटन विभाग करेगा 18 सौ युवाओं को होम स्टे और टूरिस्ट गाइड के रूप में ट्रेंड
-पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने की योजना
धीरेंद्र सिंह
जम्मू। घूमने और वादियों का लुत्फ उठाने के लिए जम्मू संभाग पहुंचने वाले पर्यटकों को जल्द ही होम स्टे (घर का होटल के रूप में इस्तेमाल) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग इस दिशा में काम शुरू कर रहा है। इसके तहत विभाग संभाग में 18 सौ गरीब युवाओं को ट्रेंड करेगा। इनके जरिये विभाग पूरे संभाग के दस जिलों में होम स्टे के लिए स्थानीय लोगों के घर तैयार करेगा और इन्हीं लोगों के बीच से तैयार टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को सैर करवाएंगे।
गोवा राज्य में पर्यटकों के लिए होम स्टे योजना की सफलता के चलते विभाग ने इसे जम्मू संभाग में शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत विभाग संभाग के गरीब लोगों को प्रशिक्षित कर पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

विभाग करीब 900 युवाओं को होम स्टे की ट्रेनिंग देगा। इसमें होटल हास्पिटैलिटी समेत घर को होटल रूम के हिसाब से तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद यह युवा अपने घरों के कमरों को पर्यटकों के लिए तैयार करेंगे, जिससे संभाग के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्थलों के पास पर्यटकों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी। वहीं, अन्य 900 युवाओं को टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग दी जाएगी, जो पर्यटकों को भ्रमण करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग के साथ स्कालरशिप भी मिलेगी
विभाग नए वित्तीय वर्ष में एक साल के अंदर 1800 युवाओं को फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट नगरोटा के साथ मिलकर होम स्टे और टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग देगा। ट्रेनिंग सभी जिला मुख्यालय में करवाई जाएगी। होम स्टे कोर्स एक माह का होगा और उन्हें एक हजार रुपये स्कालरशिप मिलेगी। टूरिस्ट गाइड का कोर्स तीन महीने का होगा और उन्हें 15 सौ रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। इन सभी के उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिनका चयन जिला प्रशासन करेगा। विभाग की तरफ से सर्टिफिकेट और आई कार्ड भी मुहैया करवाए जाएंगे।

पर्यटकों की सुरक्षा के भी इंतजाम
विभाग इस योजना के तहत पर्यटकों को बेहतर सर्विस और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। ट्रेनिंग प्राप्त लोग विभाग से पंजीकृत होंगे। विभाग इनकी सेवाओं के संबंध में पर्यटकों से फीडबैक भी लेगा।

रियासी और डोडा से होगी पहल
विभाग सबसे पहले होम स्टे की शुरुआत रियासी और डोडा (भद्रवाह) से करेगा। ऐसे में पहले ट्रेनिंग बैच के लिए यहीं से युवाओं का चयन होगा। इसके बाद जम्मू, कठुआ, रामबन, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, उधमपुर और सांबा में विस्तार होगा।

प्रकृति के करीब पहुंचाने की योजना
विभाग का कहना है कि जम्मू संभाग के कई जिलों में अब भी उतने होटल नहीं है। साथ ही पर्यटक होटल सुविधा कम होने की वजह से वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उन्हें प्रकृति के करीब वहां के वास्तविक वातावरण में कुछ दिन ठहरने का विकल्प देने की योजना है। इसमें भद्रवाह सबसे प्रमुख स्थान बन सकता है।

वित्त विभाग को सौंपी रिपोर्ट
विभाग ने इस योजना की रिपोर्ट राज्य सरकार के वित्त विभाग को सौंप दी है। जहां से युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान ठहराने और खाने का फंड पर्यटन विभाग को मिलेगा। वहीं, विभाग विभिन्न एनजीओ के माध्यम से भी युवाओं की मदद को आगे आने के लिए प्रेरित कर रहा है, ताकि ट्रेनिंग के बीच उन्हें मदद मिल सके।


पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू संभाग में कई दर्शनीय स्थल हैं, जहां पर्यटक वादियों के बीच होटल नहीं बल्कि घर जैसा माहौल चाहता है। ऐसे में हम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि इससे संभाग में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
-ओपी भगत, डायरेक्टर, पर्यटन विभाग, जम्मू संभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed