{"_id":"5bebc83cbdec221037235819","slug":"201542178876-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अधिकतर एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अधिकतर एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड नहीं
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। शहर के छन्नी इलाके में एटीएम में लूट के प्रयास में एक बड़ी चूक सामने आई है। एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं था। शहर के अधिकतर एटीएम ऐसे हैं, यहां सिक्योरिटी गार्ड नहीं है, जो एटीएम में लूट और चोरी की घटनाओं की मुख्य वजह है। जिला पुलिस ने बैंकों को हिदायत दी है कि वह एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रखें।
जानकारी के अनुसार शहर के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां आवाजाही कम रहती है। इन जगहों पर लगे एटीएम में अधिकतर में सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता का कहना है कि छन्नी की घटना पुलिस के गश्ती दल की मुस्तैदी से टल गई। बैंकों की जिम्मेदारी बनती है कि एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रखें।
लुटेरों का पता नहीं
छन्नी में यूको बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास करने वालों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाने में लगी हुई है। लुटेरों ने तीन दिन पहले एटीएम से करीब 17 लाख लूटने की कोशिश की थी। पुलिस को मौके से एक कटर मिला है, जो पुराना है। कटर से मशीन का एक तरफ का हिस्सा काटा गया था। इसकी मदद से मशीन खोली गई। तकनीक की मदद से इसकी जांच की जा रही है।