फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राजमार्ग के किनारे भूस् खलन पर किया प्रदर्शन

राजमार्ग के किनारे भूस् खलन पर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग के किनारे भूस्
खलन पर किया प्रदर्शन
उधमपुर। राजमार्ग के किनारे हो रहे भूस्खलन पर भारत नगर के लोगों ने सोमवार को धरना देकर नेशनल हाइवे अथारिटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भारत नगर के लोगों के अनुसार उनके मोहल्ले को काट कर राजमार्ग तैयार किया गया है और प्रोटेक्शन वाल तैयार न किए जाने के कारण बारिश के दौरान लगातार भूस्खलन बढ़ रहा है।।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गोविंद राम व अन्य लोगों ने बताया कि उनकी जमीनों को काट कर बीच से फोर लेन राजमार्ग तैयार किया गया है। बारिश होने पर आए दिन भूस्खलन हो रहा है। सोमवार को भी बारिश के दौरान उनकी जमीन से मलबा राजमार्ग पहुंचा है। इससे उनके मकानों को भी खतरा बढ़ता जा रहा है। कई बार नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारियों के सामने प्रोटेक्शन वाल तैयार करने की मांग की है, लेकिन आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया है। अगर यही स्थिति रही तो एक दिन भूस्खलन की चपेट में उनके मकान भी आ जाएंगे। कई बार अपनी परेशानी को जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने भी रखा है, लेकिन किसी ने कुुछ नहीं किया है। इसलिए बार बार लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जल्द प्रोटेक्शन वाल तैयार नहीं की गई तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed