फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   इनकम टैक्स

इनकम टैक्स

Tue, 27 Mar 2018 10:32 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
इनकम टैक्स
जम्मू। इनकम टैक्स विभाग ने राजोरी की एक कॉस्मेटिक दुकान पर छापेमारी की है। विभाग की ओर से बकाया राशि की लेनदेन की वजह से यह छापेमारी की गई है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को इनकम टैक्स जम्मू आफिस से अधिकारियों की टीम राजोरी पहुंची। दुकान मालिक बंटी भसीन के यहां सर्च आपरेशन चालू किया। छह घंटे चली कार्रवाई के दौरान दुकान के भीतर जरूरी दस्तावेज और सेल परचेस रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। सूत्रों के अनुसार दुकान मालिक से एक ब्लैंक चेक भी हस्ताक्षर कर विभागीय अधिकारी अपने साथ ले गए। मामला कुल 12 से 15 लाख रुपये का बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में इनकम टैक्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आरएन सहाय ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है। उन्होंने मात्र रुटीन सर्च आपरेशन की बात मानी है।

गौरतलब है कि राजोरी और सुंदरबनी इलाके में कई बड़े इनकम टैक्स बकाएदार हैं। 31 मार्च के पहले इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों पर निगाह बनाए हुए है, जिन्होंने टैक्स में धोखाधड़ी कर रखी है। वित्तीय वर्ष के पूरे होने से पहले विभाग कई अन्य जगहों पर छापेमारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed