{"_id":"5a663ec34f1c1b89268b5e2f","slug":"201516650179-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लों में लगी आग
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उज्ज पुल के नजदीक एक गुज्जर परिवार के दो कुल्लों में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश लेकिन तब तक अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों पर पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार उज्ज पुल कि पास गुज्जर कासिम दीन पुत्र साहब अली ने परिजनों व मवेशियों के साथ डेरा डाल रखा है। सोमवार को वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गया था और परिवार के सदस्य मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे। इस बीच उसके दो कुल्लों में आग लग गई। इससे पहले की आसपास के लोग आग पर काबू पाते आग इतनी तेजी से फैली कि उसकेभीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
कासिम ने बताया कि टेंट आग से 28 कंबल, घोड़ों की छह काठियां, आठ बिस्तर के अलावा सोने चांदी के जेवरात, सभी परिजनों के आधार, राशनकार्ड सहित जरूरी दस्तावेज और 38 हजार रुपया जल गया। इस संबंध में रामकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो