{"_id":"f0ecd8ce0cb2c4b10adcce62828fcff0","slug":"2013-toppers-will-be-honoured-in-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2013 के मेधावियों को भी मिलेंगे मेडल: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2013 के मेधावियों को भी मिलेंगे मेडल: कुलपति
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 30 Aug 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेयू के चौदहवें दीक्षांत समारोह के बारे में जनरल जोरावर सिंह सभागार में कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर ने प्रेस वार्ता में बताया कि समारोह में वर्ष 2013 में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थी शमिल हो रहे हैं। पीएचडी उपाधि हासिल करने वाले तथा पीजी गोल्ड मेडल होल्डरों को मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
16 सितंबर को विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इसमें वर्ष 2006 से 2012 के गोल्ड होल्डर तथा पीएचडी करने वालों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस दीक्षांत समारोह में 67 पीएचडी उपाधियों को प्रदान किया जा रहा है, जबकि 84 पदक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह दीक्षांत समारोह मार्च या अप्रैल में होना था लेकिन परीक्षाओं एवं एकेडमिक सेशन के चलते संभव नहीं हो सका। इस मौके पर कालेज डेवलपमेंट काउंसिल के निदेशक प्रो. देशबंधु गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्रो. केशव शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. मनोज धर एवं प्रो. नीलू रोमेत्रा एवं स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रो.पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन