फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   200 terrorist active in kashmir: army

कश्मीर में 200 आतंकी सक्रिय: सेना

Wed, 08 Apr 2015 12:55 AM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
200 terrorist active in kashmir: army

सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में स्वीकारा कि कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में तेजी के साथ वर्तमान में घाटी में करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं। कोर कमांडर के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान में एलओसी के करीब बने लांचिंग पैड्स पर भी इस समय आतंकियों की हरकतों में तेजी आई है।

विज्ञापन


साहा के अनुसार सीमा पार लांचिंग पैड्स पर आतंकियों की संख्या भी बढ़ी है और वह आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयासों में भी तेजी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही इस समय पहाड़ियों पर बर्फ जमी हुई है और वहां से घुसपैठ करना काफी मुश्किल है। लेकिन निचले इलाकों में बर्फ पिघल रही है। नालों और दरियाओं के रास्ते घुसपैठ वाले रास्ते बर्फ पिघलने के साथ खुल रहे हैं।
विज्ञापन


साहा ने यह भी कहा कि इन सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सेना घुसपैठ के हर प्रयास को नाकाम बनाने के लिए सक्षम है। कश्मीर घाटी में हाल ही में आतंकी गतिविधियों में आई तेजी संबंधी सवाल के जवाब में लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने कहा कि घाटी में आतंकवाद समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी समय-समय पर घटनाओं को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति का अहसास कराते रहते हैं। वहीं शोपियां में सोमवार को तीन पुलिसकर्मियों की आतंकियों द्वारा की गई हत्या पर उन्होंने कहा कि सेना तीनों शहीदों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।

व्यर्थ नहीं जाएगी जवानों की कुर्बानी

200 terrorist active in kashmir: army

उन्होंने यह भी कहा कि इन जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। साहा के अनुसार मारे गए तीनों पुलिसकर्मी किसी आतंकरोधी अभियान का हिस्सा नहीं थे। यह एक सामान्य मामले की तफ्तीश के लिए गए थे। आतंकियों के खिलाफ सेना और पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।

भविष्य के लिए बन रही रणनीति
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने कहा कि शोपियां जैसी घटनाओं का अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना को ऐसी घटनाओं से बहुत कुछ सीख मिलती है और उनके आधार पर अपनी रणनीतियां तय करते हैं। उनके अनुसार भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए भी रणनीति बनाई जा रही है।

जैसा आदेश होगा वैसा करेंगे
वहीं अफस्पा के मुद्दे पर कहा कि राज्य व केंद्र सरकार इस पर चर्चा कर रही है। हम अपनी राय से उन्हें अवगत करा देंगे। अफस्पा को रखना है या हटाना है, यह राज्य व केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। साहा ने कहा कि हमें जैसा आदेश होगा, हम वैसा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed