{"_id":"5122e9d16d8bccd5d88d021c6cde1b92","slug":"20-illegal-shops-demolished-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में बाढ़ के बाद अब प्रशासन का कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में बाढ़ के बाद अब प्रशासन का कहर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 30 Sep 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के प्रशासन ने मंगलवार को रीगल चौक के आसपास बनी 20 दुकानों को गिरा दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि चौक पर बनी इन दुकानों का हाल ही में अवैध निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
श्रीनगर नगर निगम(एसएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि हमने उन दुकानों को गिराया है जो हाल ही में रीगल लेन और रेजीडेंसी रोड पर बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि हम लोग बाढ़ से आए कचरें और मलवे को साफ करने का काम कर रहे हैँ। हम किसी को भी इस स्थिति में फायदा उठाने नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
एसएमसी प्रशासन ये कदम हाल ही में मीडिया में आई उन रिपोर्टों के बाद उठाया है। जिसमें कहा गया था कि कुछ लोग हाल ही में आई बाढ़ में का फायदा उठाते हुए इस तरह का अवैध निर्माण कर रहे थे। आपको बताते चले कि इन दिनों कानून लागू करने वाली एजेंसियां कश्मीर में आई बाढ़ में बचे लोगों के पुनर्वास में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दुकानदार ने रेजीडेंसी रोड पर अवैध निर्माण कर रोड का जाम कर दिया। ये दुकानदार कांच के टुकड़े भी सड़क पर फेंक देते हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण से कई बार पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ता है।