{"_id":"583841b44f1c1bcc6713ae0c","slug":"2-terrorist-killed-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी वारदातों में तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी वारदातों में तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मौजूद सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में दो आतंकी वारदातों में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो आतंकी मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों से साढ़े 18 हजार नकद तथा भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। वीरवार को भी आतंकियों ने हंदवाड़ा में थाने पर हमला किया था।
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। आतंकियों की नायदखाई इलाके में मौजूदगी की सूचना पर 13 राष्ट्रीय रायफल्स तथा पुलिस की एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की।
र्च आपरेशन चलाया गया तो घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस पर जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। उनके पास से 18700 रुपये, दो एके 47 रायफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। फिलहाल आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सोपोर में लश्कर आतंकी पकड़ा गया
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
दोपहर बाद आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस बस पर हमला कर दिया। अंधाधुंध गोलियां बरसाने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसमें हेड कांस्टेबल तनवीर अहमद व कांस्टेबल जलालुद्दीन शहीद हो गए। एक अन्य कांस्टेबल शमसुद्दीन घायल हो गए। बताते हैं कि आतंकी घटनास्थल तक बाइक से पहुंचे थे। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके के तुज्जर शरीफ गांव में सुरक्षा बलों ने लश्कर के स्थानीय आतंकी माजिद को पकड़ा। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 22 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम ने सर्च आपरेशन चलाया।
इस दौरान घर में छिपे आतंकियों को घेरकर उन्हें समर्पण के लिए कहा गया। बताते हैं कि माजिद की मां और बहन को भेजकर समर्पण कराया गया। वह हाल ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। इससे पहले लश्कर के आतंकी उमर तथा अनंतनाग में हिजबुल आतंकी ओबैश का भी समर्पण कराया जा चुका है।