फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 more candidates filled nominations from Anantnag

अनंतनाग उपचुनाव: दो और प्रत्याशियों ने किया नामांकन,महबूबा मुफ्ती का भाई भी उम्मीदवार

Sat, 25 Mar 2017 12:01 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
2 more candidates filled nominations from Anantnag
अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव - फोटो : Demo Photo

अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन और दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसके साथ ही यहां कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन निर्दल प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद यासीन पोसवाल तथा सज्जाद अहमद डार ने नामांकन पत्र जमा किया।

विज्ञापन


यहां से नामांकन करने वालों में पीडीपी के तसद्दुक मुफ्ती, कांग्रेस के जीए मीर, राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी (एस) के संजय कुमार धर, आल जेएंडके किसान मजदूर पार्टी के गुलाम मोहम्मद वानी तथा निर्दल राकेश कौल पहले ही नामांकन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


उधर, श्रीनगर सीट पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें नेकां के डा. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी के नजीर अहमद खान, जेएंडके लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के बिक्रम सिंह, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के चेतन शर्मा, राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी (एस) के सज्जाद रेशी तथा निर्दल सज्जाद हुसैन बेग, गुलाम हसन डार, फारूक अहमद डार तथा मेहराज खुर्शीद मलिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों को पर्याप्त स्टाक रखने की हिदायत

2 more candidates filled nominations from Anantnag
पेट्रोल पंपों को पर्याप्त स्टाक रखने की हिदायत - फोटो : demo pic
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. फारूक अहमद लोन ने उपचुनाव संपन्न होने तक सभी पेट्रोल पंपों को पर्याप्त स्टाक रखने की हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने रिजर्व स्टाक भी रखने को कहा है ताकि निष्पक्ष चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी कुलगाम शौकत एजाज भट ने अनंतनाग सीट के लिए चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। पहला चरण 27 से 29 मार्च, दूसरा तीन से पांच अप्रैल तथा तीसरा चरण सात से नौ अप्रैल तक चलेगा।

नूराबाद के लिए गवर्नमेंट डिग्री कालेज डीएच पोरा, कुलगाम के लिए गवर्नमेंट डिग्री कालेज कुलगाम, होमशाली बुग के लिए डायट कुलगाम तथा देवसर के लिए देवसर तहसील कार्यालय को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। प्रशिक्षण सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed