{"_id":"5ac510844f1c1b9a618b5570","slug":"2-crpf-personnel-martyr-when-crpf-truck-driver-lost-control-due-to-stone-pelting-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पत्थरबाजी के चलते पलटा CRPF का वाहन, 2 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पत्थरबाजी के चलते पलटा CRPF का वाहन, 2 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग जिले कोकरनाग इलाके में पत्थरबाजी की चपेट में आने के बाद सीआरपीएफ का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक हिलर इलाके में ड्यूटी पूरी कर सीआरपीएफ के 164 एफ कंपनी की गाड़ी जवानों को लेकर देर शाम लौट रही थी। इस दौरान अचानक स्थानीय युवाओं ने वाहन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गयी। प्रवक्ता के मुताबिक दुर्घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। उनकी पहचान अनंतनाग जिले के वेरीनाग निवासी हेड कांस्टेबल निसार वानी और कोकरनाग निवासी रियाज़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
हादसे में सीआरपीएफ के वाहन चालक रूप सिंह भी घायल हो गए हैं उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पत्थरबाजी की चपेट में आने के बाद सीआरपीएफ की गाड़ी एक बाइक से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो कर्मियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तीसरे घायल पुलिसकर्मी रईस कमर का उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में एक अप्रैल को शोपियां और अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 13 आतंकियों के मारे जाने के बाद से ही कई जगह हिंसक प्रदर्शन और पथराव देखने को मिल रहे हैं।