{"_id":"59cd31634f1c1bdb538b4da0","slug":"2-65-lacs-visit-to-mata-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानेें, आठ दिनों में कितने भक्तों ने किए वैष्णो माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानेें, आठ दिनों में कितने भक्तों ने किए वैष्णो माता के दर्शन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
vaishno mata
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के पहले आठ दिन में 2.65 लाख भक्तों ने माता वैष्णो देवी के भवन में माथा टेका है। शुक्रवार की संख्या मिलाकर यह आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 2013 में सबसे अधिक 3.77 लाख श्रद्धालुओं ने भवन में दर्शन किए थे।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पहले सात नवरात्र में 2.33 भक्त दर्शन कर चुके थे। वीरवार को आठवें दिन देर शाम तक 25 हजार का आंकड़ा पार हो चुका था।, जबकि कक्ष के बंद होने को समय शेष था।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2012 के शारदीय नवरात्र में 3,50,881 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था। वर्ष 2013 में 3,77,028, 2015 में 2,76,299 व 2016 में 2,42,805 भक्तों ने भवन में माथा टेका था।
विज्ञापन
नवरात्र में कटड़ा में कई महत्वपूर्ण आयोजन होते हैं। इसे देखने के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इस बार प्रथम नवरात्र के दिन सबसे ज्यादा 41,126 यात्रियों ने भवन में माथा टेका था।