फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2,500 people have been brought from Jammu to Srinagar

श्रीनगर से अब तक 2500 लोगों को जम्मू लाया गया

Thu, 11 Sep 2014 05:14 PM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
2,500 people have been brought from Jammu to Srinagar

श्रीनगर में फंसे लगभग 2500 लोगों को अब तक जम्मू लाया जा चुका है। शेष लोगों को लाने का काम सेना द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सामान लेकर श्रीनगर जाने वाले विमानों में वापसी पर लोगों को लाया जा रहा है।

विज्ञापन


वायुसेना से दो बड़े विमान शामिल करने के लिए आग्रह किया गया है, ताकि फंसे लोगों को जल्द से जल्द जम्मू लाया जा सके।

एनआईटी, डेंटल कालेज, जीएमसी श्रीनगर में फंसे छात्रों और बख्शी स्टेडियम में फंसे खिलाड़ियों को निकाल कर जम्मू लाया गया है। अभी भी कई छात्र वहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

संभाग में अब तक 153 लोगों समेत 2000 मवेशी की मौत

2,500 people have been brought from Jammu to Srinagar

रियासत में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से अब तक जम्मू संभाग में 153 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले लोगों का आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचने की आशंका है। वहीं, इस आपदा में दो हजार मवेशी की मौत हो चुकी हैं। संभाग के कुल 3300 गांवों में से 1600 गांव पूर्ण या आंश‌िक तौर पर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

सेना ने अभी तक 25 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। ये खुलासा डिवीजनल कमिश्नर शांत मनु और आईजी राजेश कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया। डिवकॉम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है, वहां सर्वे शुरू किया जा रहा है, ताकि नुकसान का आंकलन हो सके।

प्रभावितों को मुख्यमंत्री फंड से आर्थिक मदद दी जा रही है, जबकि प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 2-2 लाख रुपये की मदद राशि अभी पहुंचनी है।

20 छोटे हलके वाहनों को श्रीनगर भेजा गया

2,500 people have been brought from Jammu to Srinagar

डिवकाम के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रीनगर को भेजी जाने वाली सहायता भी प्रभावित हो रही है। रामसू के पास लगभग 300 मीटर हाईवे पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

वहां वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, जहां से बाढ़ प्रभावितों के लिए सामग्री लेकर जाने वाले 20 छोटे हलके वाहनों को वीरवार को श्रीनगर रवाना किया गया। कई स्थानों पर मार्ग दुरुस्त कर लिए गए हैं।

चार पुलों के निर्माण के लिए सेना को आग्रह किया गया है। जिसकी जल्द मरम्मत कर ली जाएगी। एक सप्ताह के अंदर तमाम मार्गों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

आईजी राजेश कुमार ने कहा कि पंचेरी सहित तीन स्थानों पर बचाव कार्य चल रहा है। पंचेरी में पुलिस के सौ से ज्यादा जवान लगे हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस टीम (एनडीआरएफ) को भी लगाया गया है।

सड़क मार्ग न होने के कारण मशीनें ले जाने में समस्या आ रही है। डीआईजी उधमपुर और रियासी स्वयं मौके पर डटे हुए हैं। जल्द ही वहां पहाड़ की चट्टानें हटाने का काम शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed