{"_id":"58ef8df04f1c1ba368cf87e1","slug":"2-02-voting-recorded-in-budgam-where-re-polling-took-place-for-srinagar-lok-sabha-bypoll","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव: 38 बूथों में से 27 बूथों पर नहीं पड़े एक भी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव: 38 बूथों में से 27 बूथों पर नहीं पड़े एक भी वोट
amarujala.com, Presented By : आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 14 Apr 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
वोट देकर निकलती महिलाएं
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर सीट के लिए 38 बूथों पर हुए पुनर्मतदान में अलगाववादियों और आतंकियों के वोट बहिष्कार का गहरा असर दिखा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान में 27 बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़े। मतदान प्रतिशत गिरकर 2.02 फीसदी पर पहुंच गया।
इससे पहले 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव में भारी हिंसा के मद्देनजर कई इलाकों में धारा 144 लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ हिस्सों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजों को खदेड़ दिया।
पुनर्मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शांतमनु ने बताया कि पुनर्मतदान में 35169 मतदाताओं में से 709 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 2.02 फीसदी मतदान हुआ। मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
खानसाहिब विधानसभा में एक भी वोट नहीं पड़े। बडगाम में तीन और चरारे शरीफ विधानसभा में 84 मत पड़े। बीरवाह विधानसभा में सबसे अधिक 361 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चाडूरा में 261 मतदाता वोट डालने पहुंचे। बडगाम विधानसभा में 7122 में से तीन मत पड़े। छह बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़े।

कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन
कश्मीर में मतदान के दौरान हिंसा
- फोटो : FILE PHOTO
चाडूरा विधानसभा में 14837 में से 261 मतदाता पहुंचे। यहां 13 बूथों पर कोई भी मतदाता मतदान के लिए नहीं पहुंचा। खानसाहिब में 871 में से एक भी वोट नहीं डाले गए। चरारे शरीफ में 8126 में से 84 मत पड़े। छह बूथों पर वोट नहीं पड़े। बीरवाह में एक बूथ पर एक भी मत नहीं पड़े। यहां 4233 में से 361 मत पड़े।
वीरवार को सुबह सात से शाम चार बजे तक वोट पड़े। इस दौरान नसरुल्लाहपोरा में पोलिंग बूथ की ओर जा रही भीड़ को रोकने पर हिंसक झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। स्थिति बेकाबू होते देख आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।
बीरवाह विधानसभा के बादरान गांव में नेकां-पीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई। सोईबग में भी सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया। मतदान समाप्ति के बाद लौट रहे सुरक्षा बलों को बीरवाह में निशाना बनाया गया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।