फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1997 jobs approved for Kashmiri Pandit youth, services to be given in Kashmir

कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए 1997 नौकरियों को दी मंजूरी, कश्मीर में देनी होंगी सेवाएं

Thu, 24 Sep 2020 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
1997 jobs approved for Kashmiri Pandit youth, services to be given in Kashmir
फाइल फोटो
प्रशासनिक परिषद ने प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीरी विस्थापितों व गैर विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए रिक्त पड़े 1997 पदों को फिर से आवंटित किया है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से अंजाम देने के प्रस्ताव को प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


कश्मीर में रहकर सेवाएं देने के इच्छुक विस्थापित व गैर विस्थापित कश्मीरी पंडित युवाओं को यह नौकरियां दी जाएंगी। प्रशासनिक परिषद ने बिना साक्षात्कार के ही इन पदों को केवल लिखित व कौशल परीक्षा के आधार पर जेएंडके एसएसबी के माध्यम से छह महीने में भरने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। 
विज्ञापन


पुन: आवंटित पदों में वित्त विभाग में व्यावसायिक कर और सहायक कंपाइलर सब इंस्पेक्टर के 997 पद, कृषि विभाग में फील्ड सहायक, फील्ड सुपरवाइजर और सहायक स्टोर कीपर के 150 पद, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में डिपो सहायक के 300 पद शामिल हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग में चतुर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी के 550 पद शामिल हैं। 

ग्रेजुएशन आधार, हायर सेकेंडरी और दसवीं आधार की योग्यता के आधार पर पदों को भरा जाएगा। 2015 में प्रधानमंत्री की तरफ से घोषित 3000 पदों के रोजगार पैकेज के तहत इन पदों को भरा जाएगा। अभी तक पैकेज के तहत केवल 806 पदों को भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed