{"_id":"5c40ccf1bdec2273250b05b4","slug":"191547750641-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, अल्पसंख्यक समुदाय का घर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, अल्पसंख्यक समुदाय का घर जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। जिले की कस्तीगढ़ तहसील के कुमशाली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद होने से स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जिस स्थान से शव बरामद हुआ, उसके नजदीक के अल्पसंख्यक समुदाय के मकान को आग के हवाले कर दिया गया। उधर, मृतक के परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर शव के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के लिए सिट का गठन किया गया है।
मृतक युवक माजिद हुसैन (24) पुत्र मोहम्मद शफी निवासी कस्तीगढ़ के चाचा ने कहा कि माजिद कस्तीगढ़ में फोटोस्टेट की दुकान चलाता था। वह अक्सर देर शाम घर आता था। बुधवार को जब वह शाम तक घर नहीं आया, तो हमने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि वह दोपहर से ही दुकान पर नहीं था। बाद में पास के ही जंगल में उसका शव देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने बाद जांच शुरू कर दी। मामले में शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर स्थित मकान में रहने वालों से भी पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान मकान मालिक पंचम सिंह और उनके पुत्र कुलजीत सिंह को पुलिस चौकी ले जाया गया। इस बीच बहुसंख्यक समुदाय के लोग पंचम सिंह के घर में घुस गए। उन्होंने महिलाओं को घर से निकाल कर घर में आग लगा दी। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए डोडा लाया गया। बाद में माजिद के परिवार और अन्य लोगों ने शव को जिलाधीश कार्यालय के बाहर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे जिलाधीश अंशुल गर्ग ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि मामले में जांच की जायेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। इस घटना से सभी सकते में हैं।
‘घर जलाने वालों के खिलाफ हो मामला दर्ज’
सनातन धर्म सभा प्रधान गजे सिंह राणा ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत बहुत दु:ख की बात है। लेकिन बिना जांच और दोष साबित हुए किसी का घर जला देना, सही नहीं है। यह गलत मानसिकता को दर्शाता है। हिंदुओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों ने घर जलाया है, पुलिस को उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि जो हत्या करेगा, वह अपने घर के पास ही शव को रख देगा। हमें जांच का इंतजार करना चाहिए। मामले में एसएसपी डोडा ने कहा कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है। जांच के लिए सिट का गठन भी किया गया है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।