{"_id":"5bd0bde1bdec226944240153","slug":"191540406753-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करने वालों को नहीं मिल रहा रिफ्रेशमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करने वालों को नहीं मिल रहा रिफ्रेशमेंट
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला अस्पताल उधमपुर में रक्तदान करने वालों को अस्पताल प्रशासन की तरफ से रिफ्रेशमेंट नहीं दी जा रही है, जबकि नेशनल एड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के निर्देश अनुसार जो भी व्यक्ति सरकारी अस्पताल में रक्तदान करता है, तो उसको रिफ्रेशमेंट देना जरूरी है। हेल्प इन नीड ऑफ ब्लड फाउंडेशन के सदस्यों ने बुधवार को ज्ञापन सौंप कर सीएमओ उधमपुर के सामने इस परेशानी को रखा।
संस्था के संस्थापक गौरव, रवि, मंजीत, मोहन व आशीष ने बताया कि सबसे पहले जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेडेंट डा. विजय बसनोत्रा के सामने इस परेशानी को रखा था और उन्होंने जवाब दिया था कि अस्पताल के पास रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेेंट देने के लिए फंड नहीं है। इसके बाद इसका जवाब लेने व परेशानी के समाधान की मांग को लेकर सीएमओ डा. केसी डोगरा के पास पहुंचे हैं। सीएमओ को बताया कि नियम अनुसार प्रत्येक रक्तदाता को रक्तदान करने के बाद रिफ्रेशमेंट मिलनी चाहिए, लेकिन उधमपुर अस्पताल में नहीं हो रहा है। यह रक्तदाताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ है। सीमएओ ने पूरी बात सुनने के बाद कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रक्तदान महादान है और रक्तदाता के लिए रिफ्रेशमेंट बहुत जरूरी है। वह रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।