{"_id":"5b99766d867a557f6c0684bd","slug":"191536783981-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्\nथा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में सुरक्षा व्यवस् था बढ़ाई
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। झज्जर कोटली में आतंकी हमले के बाद धर्मनगरी में सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। वैष्णो देवी मार्ग सहित त्रिकुटा की पहाड़ियों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, कसबे की तरफ आने वाले सभी मार्ग पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान वाहनों की गहन जांच के बाद ही उसे आगे बढ़ने दे रहे हैं। उधर, आतंकियों की तलाश में ककरयाल क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया गया। बुधवार सुबह जम्मू, कश्मीर और रियासी मार्ग सहित विभिन्न मार्गों की चेक पोस्ट पर सुरक्षाकर्मी हर वाहन की गहन जांच के बाद ही उसे आगे बढ़ने दे रहे थे। इन सभी मार्गों पर गश्त भी बढ़ा दी गई है। उधर, भवन मार्ग पर भी जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। बाण गंगा चेक पोस्ट पर भी मशीन के जरिये बैग आदि सामान की जांच कर लोगों को भवन की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है। हर किसी पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ व सेना की तैनाती की गई है।
भवन सहित कटड़ा में हाई अलर्ट
सीओ सीआरपीएफ जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं। पूरे जम्मू व भवन सहित कटड़ा में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। जवानों को विशेष हिदायतें दी गई हैं। यह भी कहा गया है कि सुरक्षा जांच के नाम पर किसी को परेशान न किया जाए। हर किसी के साथ शालीनता से पेश आएं।
हमले के बाद डीपीएस में छुट्टी
कटड़ा। झज्जर कोटली में आतंकी हमले के बाद डीपीएस में छुट्टी कर दी गई। बच्चों को लेकर स्कूल आ रही गाड़ियों को भी रास्ते से ही वापस कर दिया गया। ककरयाल क्षेत्र में भी सर्च आपरेशन जारी रहा। गौरतलब है कि झज्जर कोटली के एक तरफ हाईवे है और दूसरी तरफ ककरयाल क्षेत्र में बने स्कूल, यूनिवर्सिटी व नारायणा अस्पताल हैं। इस कारण सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।