{"_id":"5b6f43964f1c1bed258b470d","slug":"191534018454-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शौच को गईं थी महिला, गांव के तीन युवकों ने किया महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शौच को गईं थी महिला, गांव के तीन युवकों ने किया महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ के हीरानगर राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते एक गांव में शौच को गयी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिस आरोपी का नाम पीड़िता ने बताया था, वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात इस मामले के दो आरोपियों के घर पर देर रात दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर तीसरे आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
गौरतलब है कि उक्त महिला ने तीन युवकों पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह गुरूवार शाम शौच के लिए जा रही थी, जब तीन युवक उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों युवकों में से एक को वह पहचानती थी, जिसका नाम भी उसने पुलिस को बताया है। हालांकि शनिवार तक उस आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। गिरफ्तार किए गए युवकों में गणेश और नानकू के नाम शामिल हैं।