फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बिजली विभाग के कर्मियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

बिजली विभाग के कर्मियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
उधमपुर। तीन महीने से रोके गए वेतन को जारी करने की मांग पर बिजली विभाग के टीएलएमडी- थर्ड डिविजन के कर्मचारियों ने ग्रिड कार्यालय के बाहर राजमार्ग बंद कर और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर कर्मचारियों को राजमार्ग से हटाया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। उधर, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि वेतन नहीं मिलने से वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सुबह करीब नौ बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक कर्मचारी बाहर निकले और राजमार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को समझा कर हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर कर्मचारियों को राजमार्ग से हटाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान राजेेंद्र कुमार व अन्य कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के साथ चल रहा विवाद कर्मचारियों को महंगा पड़ रहा है। गलती अधिकारियों ने कही है और इसका परिणाम कर्मचारी भुगत रहे हैं। दूसरी बार कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। कर्मचारियों केे महीने के बाद मिलने वाला वेतन बहुत बड़ा सहारा होता है और जब वेतन नहीं मिलता है तो कर्मचारियों का पूरा परिवार परेशानी में पड़ जाता है। वेतन न मिलने के कारण सैकड़ों परिवार आर्थिक परेेशानियों से जूझ रहे है। कुछ कर्मचारियों के पास तो परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए राशि नहीं बची है। कई बार अपनी परेशानी को अधिकारियों के सामने रखा है। हर तरफ से उनको निराशा ही मिली है और इसलिए मजबूर होकर अब प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। उनकी राज्यपाल से अपील है कि उनके वेतन की परेशानी को जल्द से जल्द दूर की जाए। जब तक उनका वेतन नहीं जारी किया गया है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed