फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हत्या का आरोपी पति पांच दिन की रिमांड पर

हत्या का आरोपी पति पांच दिन की रिमांड पर

Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोपी पति पांच दिन की रिमांड पर
जम्मू। नानक नगर इलाके में पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे दिल्ली से पकड़ कर मंगलवार जम्मू पहुंची थी। आरोपी ने जम्मू से निकलते ही कई जगहों से एटीएम से रुपये निकाले। इससे पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चलता गया।
विज्ञापन

पुलिस को घटना के बाद आरोपी विवेक शर्मा के बैंक की डिटेल मिल गई थी। पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को रडार पर ले लिया। पुलिस को शक था कि वह अपने बैंक अकाउंट से पैसे जरूर निकालेगा। आरोपी जब जम्मू से निकला तो उसने पहले जम्मू फिर पंजाब से पैसे निकाले। दिल्ली में जाकर जब आरोपी ने अपने किसी जानने वाले के पास पनाह ली तो वहां भी एक एटीएम का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इसके आधार पर आरोपी को दिल्ली पुलिस की मदद से दबोच लिया। वह जम्मू से बस में दिल्ली तक पहुंचा है। दिल्ली तक सीधे बस न मिलने की वजह से पहले आरोपी ने पंजाब तक बस पकड़ी और इसके बाद आगे दिल्ली की बस पकड़ी। बताते चलें कि नानक नगर के रहने वाले विवेक शर्मा जो निजी बैंक का मैनेजर था, ने अपनी पत्नी नीतू शर्मा का गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed