{"_id":"593c4a844f1c1b403c8b4624","slug":"191497123460-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रूपए की चोरी का मामला सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रूपए की चोरी का मामला सुलझा
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
आपरेशन मेघदूत के तहत बिश्नाह पुलिस ने चोरी के मामले को चौबीस घंटों से कम समय में सुलझाते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 1,31,500 रुपये भी बरामद किया गया। पुलिस की ओर से दोनों चोरों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि उनके साथ और भी चोर हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिश्नाह निवासी कृष्ण लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिनों पहले उसके घर से अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर 3, 70000 रुपये चोरी कर लिए थे। इसी आरोप के बिना पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। एसडीपीओ सुरेंद्र चौधरी और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। दोनों युवकों से साथ पूछताछ के दौरान जब कड़ाई बरती गई तो दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद दोनों युवकों के पास से 1,31,500 रुपया बरामद किया गया। जबकि बाकि के पैसों को दोनों युवकों ने अय्याशी में उड़ा दिया था। दोनों चोरों की पहचान अमन कुमार, सचिन शर्मा निवासी सरोर के रूप में हुई है।