{"_id":"5ccf4a67bdec2207244871ad","slug":"181557088871-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर्व के लिए लोगों ने शुरू की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर्व के लिए लोगों ने शुरू की खरीददारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अक्षय तृतीया पर्व से पूर्व ही लोगों ने ज्वैलरी की खरीदारी शुरू कर दी है। ज्वैलरी की दुकानों और शोरूम पर ग्राहक काफी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही कुछ ग्राहक शुभ मुहूर्त पर स्पेशल डिजाइन कराई ज्वैलरी लेने के लिए अपने ऑर्डर बुक करा रहे हैं।
अप्सरा रोड स्थित राकेश ज्वैलर्स के मालिक साहिल और राकेश ने बताया कि अक्षय तृतीया पर्व और शादी के सीजन को देखते हुए ग्राहक अच्छी खरीदारी कर रहे हैं। उनके शोरूम पर इस समय पिंक और फिरोजी मीना ज्वैलरी की मांग है। उन्होंने बताया कि उनके पास सभी ज्वैलरी सर्टिफाइड हैं। वहीं मुल्कराज ज्वैलर्स के एमडी अंकुर सूरी ने बताया कि इस समय उन्होंने स्टॉक फुल कर लिया है। अक्षय तृतीया पर विशेष ऑफर के तहत नो पॉलिश नो वेस्टेज के साथ 916 हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी ग्राहकों के लिए रखी है। अंकुर सूरी ने बताया कि उनके गांधीनगर और लखदाता बाजार स्थित शोरूम में गोल्ड बैंगल्स और कड़ा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
गांधीनगर स्थित जेवर शोरूम के मालिक विनोद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अक्षय तृतीया पर विशेष ऑफर के तहत 5 हजार रुपये से डायमंड ज्वैलरी की रेंज शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस समय ग्राहक एंटिक और कुंद लुक गोल्ड ज्वैलरी की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
किन-किन चीजों की होती है खरीदारी
अक्षय तृतीया पर सोने चांदी के गहने और बर्तनों की खरीदारी प्रमुखता से होती है। संपत्ति की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। मान्यता है कि इनकी खरीदारी से इनमें और वृद्धि होती है। हालांकि आजकल कार, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक आइटम्स की भी खरीदारी इस दिन की जाती है।
.....
अक्षय तृतीया को अबूझ मूहूर्त भी कहते हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि यह पूरा दिन ही शुभ होता है। इस दिन कोई भी कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।