{"_id":"5cc4c3f8bdec22075a3bc0d3","slug":"181556399096-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की अवहेलना पर नपे जाएंगे प्राईवेट शिक्षा संस्थान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट की अवहेलना पर नपे जाएंगे प्राईवेट शिक्षा संस्थान।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। प्राईवेट शिक्षा संस्थानों में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा को लेकर कोर्ट की अवहेलना करने वाले शिक्षण संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शनिवार को उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने प्राईवेट स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें कोर्ट निर्देश का पालन करने को कहा।
शनिवार को कांफ्रेंस हाल में हुई बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आए दिन स्कूलों की शिकायतें आती हैं कि स्कूल हर वर्ष फीस के रूप में भारी भरकम रुपये ऐंठते हैं। हर वर्ष दाखिला दिया जाता है। इसके अलावा स्कूल प्रशासन ही किताबें यूनिफार्म वगैरह विद्यार्थियों को स्कूल से ही खरीदने को कहते हैं जिसमें भी काफी कमाई की जाती है। प्राईवेट स्कूल बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लूटखसोट का कार्य जारी रखे हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्राईवेट स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाए। इसके अलावा स्कूल में आए दिन पैरेंट टीचर मीटिंग के साथ ही अतिरिक्त क्लासें भी लगाई जाएं। स्कूल में कंप्यूटर एजुकेशन हर बच्चे को दी जाए। वही अन्य प्रकार की गतिविधियों को भी कराया जाए।
बैठक में जरूरी निर्देश भी जारी किए गए। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्मल कुमार चौधरी, असिस्टेंट कंट्रोलर लीगल मेट्रोलोजी पुष्कर राज भी मौजूद थे।
----
बाक्स
रियासी। उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने क्षेत्र में मौजूद खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करते हुए उनके साथ चर्चा की। इस मौके पर कहा गया कि सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ी आगे आएं। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों के जरिये ही क्षेत्र का नाम रोशन किया जा सकता है। युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा सभी प्रकार के खेलों में हिस्सा लें। इस दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों समस्याएं भी सुनीं और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया।