{"_id":"5cae4c92bdec2213e54bb905","slug":"181554926738-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में हिंदुस्तान का झंडा लहराने वालों पर साजिशन हो रहे हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में हिंदुस्तान का झंडा लहराने वालों पर साजिशन हो रहे हमले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एक साजिश के तहत किश्तवाड़ में उन लोगों को मारा जा रहा है, जो लोग वहां पर हिंदुस्तान की आवाज बुलंद करते आए हैं। जिन लोगों ने किश्तवाड़ में भारत का झंडा लहराया है, उनको एक साजिश के तहत मारा जा रहा है। जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान बीएस सलाथिया ने किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग किश्तवाड़ में पाकिस्तान का झंडा लहराना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
सलाथिया ने उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की, जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया। बुधवार को पत्रकार वार्ता में सलाथिया ने कहा कि कुछ लोग आतंकवादियों का समर्थन करते हैं। इन्हीं लोगों की वजह से आतंकियों को शह मिल रही है। जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले परिहार बंधुओं की हत्या कर दी गई थी। अब संघ नेता की हत्या कर दी गई। यहीं लोग थे, जो किश्तवाड़ में हिंदुस्तान की बात बुलंद करते थे। इन लोगों को एक सोची समझी साजिश के तहत टारगेट किया गया है, ताकि किश्तवाड़ में देश विरोधी ताकतें सक्रिय हो सके। बार एसोसिएशन संघ नेता चंद्रकांत शर्मा और अन्य दो लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट करती है।
---------------------
छात्रों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जम्मू। आतंकी हमले में मारे गए आरएसएस नेता चंद्रकांत को जीजीएम साइंस कालेज में विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पिछले साल नवंबर में आतंकी के हाथों मारे गए अनिल परिहार और अजीत परिहार को भी श्रद्धांजलि दी गई। छात्र गौरव दुबे ने कहा कि चंद्रकांत और इससे पहले परिहार बंधुओं की हत्या का कड़ी निंदा करते हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सिद्धार्थ भारद्वाज, कमल चिब, अर्जुन मन्हास और रोहन मौजूद रहे। ब्यूरो