{"_id":"5bfef6ebbdec22414f578395","slug":"181543436011-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घगवाल पुलिस ने मुक्त करवाए 14 मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घगवाल पुलिस ने मुक्त करवाए 14 मवेशी
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांबा। घगवाल पुलिस ने 14 मवेशियों को मुक्त करवा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों की पहचान ट्रक चालक शब्बीर शाह और सह चालक आशिक अली दोनों निवासी बनिहाल (रामबन) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने ट्रक को सीज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी डा. कौशल कुमार शर्मा के निर्देश पर घगवाल पुलिस ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन टपियाल में नाका लगा कर मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। बुधवार सुबह घगवाल पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान कठुआ की ओर से आ रहे ट्रक (जेके02एएच 3911) को रुकने के लिए कहा। लेकिन चालक ने नाका तोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने पीछा कर नौनाथ के पास ट्रक को रोक लिया और तलाशी लेकर 14 मवेशियों को मुक्त करवाया। वहीं ट्रक चालक शब्बीर शाह और सह चालक आशिक अली दोनों निवासी बनिहाल (रामबन) को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी मवेशियों के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।