{"_id":"5bdada74bdec2269991771e2","slug":"181541069428-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने के मामले में अध्यापक ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने के मामले में अध्यापक ने मांगी माफी
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक द्वारा विद्यार्थी को थप्पड़ मारने के मामले में शनिवार को भी दिन भर माहौल गरमाया रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने उक्त अध्यापक के खिलाफ रोष जताया। रैली भी निकाली। वहीं, दोपहर बाद अध्यापक ने सभी आरोपों के लिए माफी मांग ली। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।
शुक्रवार को एक विद्यार्थी के पास मोबाइल फोन मिलने के बाद अध्यापक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद विद्यार्थियों ने एबीवीपी के नेतृत्व में मुख्य चौक को बंद कर धरना दिया था। इस दौरान कहा कि अध्यापक ने विद्यार्थी को थप्पड़ मारने के अलावा विद्यार्थी परिषद को ड्रग्स सप्लायर कहा है। शनिवार को विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रोष रैली निकाली। वह चौक चबूतरा से मिनी सचिवालय तक पहुंचे। इस दौरान परिषद के सदस्य डीसी से मिले। लेकिन बात नहीं बनी। बाद में वह मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे, जहां सभी अध्यापक से माफी मांगने की बात पर अड़े रहे। स्कूल के प्रिंसिपल के आश्वासन पर सभी स्कूल में आए, जहां एक अध्यापक के साथ बहस के बाद मामला फिर से गरमा गया। मौके पर पुलिस के एसडीपीओ निखिल गोगना, एसएचओ अश्विनी शर्मा पहुंचे। इसके बाद प्रिंसिपल के कमरे को बंद कर परिषद के सदस्यों के साथ ड्रग्स की बात सुनने वाले विद्यार्थियों का पक्ष सुना गया। वहीं, अध्यापक को भी पूरी बात रखने का मौका दिया गया। इस दौरान अध्यापक ने कहा कि उन्होंने ड्रग्स लेने या बेचने के बारे में किसी को नहीं बोला है। हां, थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगते हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अध्यापक से कहा कि अन्य आरोपों के लिए भी माफी मांग लें, ताकि मामले को शांत कराया जा सके। इस पर अध्यापक ने इसके लिए भी माफी मांग ली। शनिवार को दिन भर चले इस विवाद के दौरान परिषद के सदस्यों की पुलिस प्रशासन और स्कूल स्टाफ के साथ कई बार बहस हुई।