{"_id":"5bdada15bdec22342b7f9b80","slug":"181541069333-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदइंतजामी पर क्रिकेटर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदइंतजामी पर क्रिकेटर बिफरे
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विजय मर्चेंट अंडर 16 ट्राफी के लिए अमृतसर के लिए श्रीनगर से जा रही क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें 14 घंटे टैंपो ट्रेवल से श्रीनगर से जम्मू पहुंचाया गया, जबकि टीम के तकनीकी अधिकारी हवाई सेवा से सीधे अमृतसर रवाना हो गए। जम्मू पहुंचकर उन्हें खुद खाने का इंतजाम करने के लिए कहा गया। जिससे वे प्रैक्टिस करें या खाने के लिए इंतजाम। क्रिकेटरों की अपील पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले राज्य टीम गत दिवस श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना हुई। टीम को अमृतसर बाया सड़क मार्ग से ले जा रहा था। टीम सदस्यों के अनुसार वह गत रात्रि 12 बजे जम्मू पहुंचे, जिसके बाद उन्हें खाने के लिए इंतजाम करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाए कि टीम के सदस्यों को भी हवाई मार्ग से अमृतसर पहुंचाया जाना चाहिए था। इस सारी अव्यवस्था में टीम के सदस्यों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। जिससे उन्हें प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। उन्हें प्रैक्टिस के लिए समय नहीं मिल पाया है। बारह घंटे से अधिक समय तक उन्हें वाहन में बिताना पड़ा है। इस मामले में कई तकनीकी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। आगामी दिनों में राज्य टीम को अमृतसर में मुकाबला खेलना है।